Home latest नर्सेज संघर्ष समिति ने चिकित्सा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

नर्सेज संघर्ष समिति ने चिकित्सा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

0

जयपुर। राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति ने चिकित्सा मंत्री प्रसाद लाल मीणा से मुलाकात कर नर्सिंग भर्ती 2018 में नियुक्ति तिथि 2020 परिवीक्षा काल को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम सिंह मीणा ने बताया कि 28 अप्रैल 2020 को जारी नियुक्ति सूची में चयनित होने के बावजूद विभागीय त्रुटि के कारण प्रदेश भर के हजारों नवनियुक्त नर्सेज परिवीक्षा काल को लेकर चिंतित है। विभागीय गलती के कारण हजारों नर्सेज लगभग 3 से 4 महीने समय अंतराल को लेकर भयभीत है । जॉइनिंग सूची के जारी होने के 22 महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नर्सिंग कर्मियों में रोष है। इस संदर्भ में पूर्व चिकित्सा मंत्री को भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुके हैं। वर्तमान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को दी ज्ञापन दिया जा चुका है पर समाधान नहीं होने से नर्सिंग कर्मियों में रोष है। इस दौरान प्रदेश संयोजक पवन कुमार , लक्ष्मीकांत पंडित, जितेंद्र कटारा भी मौजूद रहे।

Previous articleगैंगस्टर राजू ठेहट गिरफ्तार
Next articleज्वैलर को हथियारों के दम पर बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर लुटे
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version