जालोर। सुरेश धवल सीनियर रिपोर्टर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया नारणावास में पौधरोपण अभियान का आगाज हुआ। शारीरिक शिक्षक रूप सिंह राठौड़ के सानिध्य में सभी विद्यार्थियों ने अपने घरों में पौधे लगा कर देख रेख कर बड़े करने का संकल्प लिया। शारीरिक शिक्षक रूप सिंह राठौड़ ने कहा कि पौधरोपण से गांव का सौन्दर्य बढ़ेगा साथ ही आने वाले समय मे गांव में हरियाली होगी जिससे पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। शिक्षिका उषा कुमारी ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने से वातावरण ठंडा रहेगा व गर्मी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर चित्रा शर्मा उषा कुमारी , खुशाल सिंह राठौड़, डूंगर सिंह दहिया , बगा राम परिहार , कांति लाल भट्ट आदि मौजूद रहे ।
