Home rajasthan धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़...

धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगायें -दिलावर

0

जयपुर ।पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गोविंददेवजी मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पर्यावरण एवं गौ रक्षा संरक्षणार्थ संतों एवं श्री मद्भागवताचार्य विद्वानों के सम्मेलन का शुभारंभ किया।

पंचायती राज मंत्री ने सर्वप्रथमउपस्थित संतों एवं विद्वानों को नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।


उन्होंने कहा किधरती माता का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।इस वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।यह हम सबके लिए खतरे की घंटी है।अभी भी नहीं चेते तो संकट में पड़ जायेंगे।भारत माता बहुत दुखी है इस दुःख को हम सभी को समझना चाहिए।इस धरती पर पेड़ ही हमें बचा सकते हैं।पेड़ों से प्राणवायु, शीतलता व वर्षा मिलती है।
उन्होंने कहा कि हमें माँ अमृता देवी के बलिदान को आत्मसात करना चाहिए।इनके नेतृत्व में 363लोगों ने बलिदान दिया लेकिन पेड़ काटने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि संत एवं गुरुजन भी अपने प्रवचनों में अनुयायियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने 8 अगस्त को मनाये जाने वाले अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत पीपल, नीम, बरगद ,इमली,आंवला, बिल्व एवं आम के पेड़ अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि हमारे धर्मग्रन्थों में पेड़ों की पूजा का प्रावधान है।पेड़ों को भगवान माना जाता है।

गौ माता के संरक्षण के लिए कहा कि गौ माता विश्व में माँ के रुप में पूजी जाती है।यह ऑक्सीजन देती है साथ ही इसका मल मूत्र भी बीमारियों के उपचार में उपयोगी है।इसके गोबर से जैविक खाद तैयार कर उन्नत किस्म की फसल प्राप्त करते हैं।
विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि देवी देवताओं के स्वरूप के रूप में पूजे जाने वाले, औषधीय एवं छायादार वृक्ष लगाने के लिए जोर दिया।प्रत्येक व्यक्ति 21 वृक्ष अवश्य लगाएं।
सम्मेलन में हवामहल विधायक एवं हाथोज धाम महंत बालमुकुन्दाचार्य ,गोविंददेवजी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने दिलावर एवं उपस्थित विद्वानों को सम्मानित किया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version