Home rajasthan देशभक्ति गीतों के साथ उम्दा नृत्यों प्रस्तुतियो ने मन मोहा

देशभक्ति गीतों के साथ उम्दा नृत्यों प्रस्तुतियो ने मन मोहा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।(आर एन सांवरिया)भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड की गरिमामय उपस्थिति रही ।


प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष पारीक ने बताया कि कलाकारों ने देश भक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने आन, बान और शान के प्रतिक तिरंगे के सम्मान के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने की अपील की।

कार्यक्रम में किसान आयोग के चेयरमैन सीआर चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दधीच , नाहर सिंह जोधा,, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, महेंद्र कुमावत, भूपेंद्र सैनी, अजीत मांडण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रवक्ता नरेंद्र कटारा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version