Home rajasthan दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार

0

भिवाड़ी
राजेश शर्मा
3 मई 2024
भिवाड़ी पुलिस कस्टडी से फरार रेप का आरोपी गौरव जाटव चढ़ा भिवाड़ी पुलिस के हत्थे। डी एस पी ऑफिस के सामने से हुआ था फरार,भिवाड़ी पुलिस ने हरियाणा के पलवल से किया गिरफ्तार।
भिवाड़ी पुलिस की कस्टडी से फरार हुए रेप के आरोपी को भिवाड़ी की फूलबाग थाना पुलिस ने 24 घंटे मे गुरुवार शाम को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उसके मूल गाँव हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया गया है।
फूलबाग थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि बुध वार दोपहर को भिवाड़ी महिला थाने मे पॉकसो एक्ट के मामले मे नामजद आरोपी गौरव जाटव पुत्र दुलीचंद जाटव को भिवाड़ी थाना पुलिस इन्वेस्टीगेशन के लिए हिरासत मे लेकर सरकारी गाडी से डीएसपी ऑफिस जा रही थी। इसी दौरान डी एस पी कार्यालय के सामने से आरोपी को सरकारी गाडी से उतार कर ऑफिस ले जाने लगे तो आरोपी गौरव जाटव पुलिस कर्मियों से अपने आप को छुड़वा कर फुर्र हो गया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी शातिर होने के कारण पुलिस कर्मियों को चकमा देकर पुलिस कर्मियों की आँखों से ओझल हो गया। इस मामले को लेकर डी एस पी ऑफिस मे कार्यरत हेड कांस्टेबल विजयपाल ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला भी दर्ज करवाया था।
भिवाड़ी पुलिस के आला अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डी एस पी मुकेश चौधरी के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। और घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र मे लगे करीब 20 सी सी टीवी कैमरों को चेक करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश करते हुए उसके गाँव हरियाणा के पलवल पहुंच गई। और गुरुवार शाम को आरोपी गौरव जाटव को उसके मूल निवास पलवल से गिरफ्तार कर लिया।
खैरथल -तीजारा जिला के भिवाड़ी से राजेश शर्मा की रिपोर्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version