Home latest दबंगों ने रोका शमशान का रास्ता, अंतिम संस्कार करने 6 घंटे...

दबंगों ने रोका शमशान का रास्ता, अंतिम संस्कार करने 6 घंटे से ग्रामीण कर रहे हैं इंतजार

0

दौसा ,मेहंदीपुर बालाजी। ( रामवीर सिंह गुर्जर संवाददाता) मेहंदीपुर बालाजी यहां दबंगों ने श्मशान घाट जाने का रास्ता रोक दिया जिसके चलते स्थानीय ग्रामीण 6 घंटे से शव के साथ धरने पर बैठे हैं ।लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस तरफ कोई गौर नहीं किया है । स्थानीय लोगों को कहना है कि प्रशासन समस्या का स्थाई समाधान नहीं करता है और दबंग लोग श्मशान घाट के चारों तरफ तार बंदी करके रास्ता रोक लेते हैं । आखिरकार हम हमारे मृतक परिजनों का अंतिम संस्कार भी कैसे करें जब तक सरकार शमशान घाट का रास्ता नहीं खुलवाती है हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुरेंद्र कुमार जाटव ने कहा कि जल्दी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। मौके पर बालाजी थाना पुलिस का जाप्त भी तैनात है और भी सुरक्षा के इंतजाम किया गया है। ग्रामीणों का कहना है हम जाने आने का रास्ता चाहते है ,किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते । आपको बता दें कि इस तरह के मामले आए दिन आते रहते हैं ।जब कमजोर वर्ग के लोगों के शमशान घाटों पर दबंग लोगों के कब्जे हो जाते हैं और वे लोग उन्हें शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भी रास्ता नहीं देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version