Home accident तीन सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

तीन सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

0

पठारी के पास सड़क हादसे में एक मौत कस्बाथाना अस्पताल में उपचार किया

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शाहबाद बारां। (आदर्श भार्गव ) शाहबाद तहसील के देवरी में एक ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए जिसमें मौके पर बल्लु परिहार निवासी भोयल की मौत हो गई, दूसरा सड़क हादसा पठारी गांव के पास एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गई है। हैड कांस्टेबल अखेराज सिंह ने बताया की रामलखन जाटव उम्र 45 व उसका बेटा राहुल दोनों बाइक से जा रहे थे ऐसे में पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे रामलखन जाटव के सिर में चोट आने से मौत हो गई।

तीसरा सड़क हादसा कस्बाथाना हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हैड कॉन्स्टेबल अखेराज सिंह ने बताया की सूचना मिली की कस्बाथाना हाईवे पर शराब के नशे में एक व्यक्ति बाइक चला रहा था। नशे में बाइक चलाने के कारण व्यक्ति की बाइक डिवाइडर से टकरा गई है। मौके पर एंबुलेंस की सहायता से घायल को कस्बाथाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति पिपराय एमपी का निवासी बताया गया है। घायल का नाम अशोक सहरिया उम्र 30 पिपराय है। इलाज के बाद परिजन घायल को ले गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version