Home rajasthan तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन

तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन

0

जोधपुर (दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ )के बनाड़ थाना अंतर्गत नांदडा खुर्द गांव में हुई तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है। साथ ही शवो के पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_a13f1b3c-6e85-453f-9d30-658576e5beaa.mp4

दरअसल जोधपुर में बुधवार शाम नांदडा खुर्द गांव में तीन शवो की सूचना के बाद पुलिस  मौके पर पहुंची एक महिला गंभीर रूप से घायल थी जिसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।ण वहीं तीनों शवो को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । पुलिस ने डॉग स्क्वायड एफएसएल की टीम से मौके से साक्ष्य जुटाए  हैं । सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर डीसीपी एसीपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में अलग-अलग टीमें बनाकर अनुसंधान शुरू कर दिया है। इस बीच सुबह होते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग और परिजन मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए । परिजनों की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले का खुलासा किया जाए।

नंदलाल खुर्द गांव में एक महिला दो बच्चों की हत्या
नांदड़ा खुर्द गांव स्थित मकान में बुधवार को दिनदहाड़े एक वृद्धा और उसकी दो मासूम दोहितियों की हत्या कर दी गई। सिर में कुल्हाड़ी घोंपने से वृद्धा की बेटी व मासूम बच्चियों की मां गंभीर घायल है। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल हत्या का कारण व हत्यारों का पता नहीं लग पाया है। एक कमरे में लोहे के बक्से व संदूक के ताले टूटे हुए मिले, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि लूट का रूप देने के लिए ऐसा किया गया होगा।

पुलिस के अनुसार नांदड़ा खुर्द गांव निवासी भंवरीदेवी (65) पत्नी दिवंगत मांगीलाल जाट, जाजीवाल जाखड़ान गांव निवासी दोहिती भावना (5) व लक्षिता (3) की हत्या की गई है। हत्यारे ने कुल्हाड़ी या अन्य धारदार हथियार से भंवरीदेवी के सिर व गर्दन में वार कर हत्या की। दोनों मासूम बहनों को मकान में बने टांके में डालकर मारा गया है। भंवरीदेवी की पुत्री संतोष (25) के सिर में भी कुल्हाड़ी घोंपी गई है। उसे घायल अवस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. सुनील गर्ग व अन्य चिकित्सकों ने रात को उसका ऑपरेशन कर कुल्हाड़ी निकाली। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। हत्या के दौरान भंवरीदेवी की पोती अनिक्षका (1) पुत्री अशोक जाट भी मौके पर थी, लेकिन वह सुरक्षित है। उसके कपड़ों व सिर पर खून के निशान पाए गए हैं। घायल संतोष अपनी दोनों बेटियों के साथ पीहर आई हुई थी।
पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव, एडीसीपी वीरेन्द्रसिंह, एसीपी पीयूष कविया मौके पर पहुंचे। तलाश के बाद टांके से मासूमों के शव बाहर निकलवाए गए। एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छोटे बेटे पुखराज ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रात को शव मोर्चरी भिजवाए गए।

दोनों पुत्रवधू अस्पताल से लौटीं तो खून ही खून नजर आया:

भंवरीदेवी के दो पुत्र पुखराज व अशोक हैं। जो खेत में ही आमने-सामने अलग-अलग मकान में रहते हैं। भंवरी देवी छोटे बेटे पुखराज के साथ रहती थी। जो आरसीसी का कम करता है। अशोक जलदाय विभाग में हेल्पर है। दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे। पुखराज की पत्नी गोमादेवी अपनी सोनाेग्राफी कराने के लिए दोपहर में अपनी जेठानी के साथ अस्पताल गई थी। गोमा का पांच साल का पुत्र भी साथ था। शाम पौने पांच बजे देवरानी-जेठानी घर लौटीं तो खून ही खून नजर आया। दरवाजा खोला तो कमरे में खून से लथपथ सास का शव मिला। दूसरे दरवाजे से अंदर गई तो पीछे वाले कमरे में ननद संतोष खून से लथपथ थी। उसके सिर में कुल्हाड़ी घुसी हुई थी और सांस चल रही थी। देवरानी जेठानी के चिल्लाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया अब संतोष के बयान के बाद ही इस बात का पता लग सकेगा कि आखिरकार यह हमला किसने किया और कौन इस मामले के दोषी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version