Home latest डॉ किरोडी लाल मीणा को भी जान से मारने की...

डॉ किरोडी लाल मीणा को भी जान से मारने की धमकी भरा पत्र

0

जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा को भी अज्ञात व्यक्ति ने पत्र लिखकर कहा कि अब तेरा नंबर है, तू बहुत बड़ा हिंदूवादी नेता बनता है। उनका पक्ष लेता है, इसलिए तेरा भी हाल भी उदयपुर के कन्हैयालाल जैसा ही होगा ।

पत्र लिखने वाले ने लिखा है कि जो भी हमारे पैगंबर की शान में गुस्ताखी करेगा उसका हाल कन्हैया जैसा ही होगा । जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा चाहे बड़ा नेता ही क्यों नहीं हो उसको हम सबक सिखाएंगे ।इसलिए अब तेरा नंबर है ।फिर भी तू खुद को बडा हिंदूवादी नेता समझता है और हिंदुओं का पैरोकार समझकर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है। कुछ दिन पहले भी उदयपुर जाकर अपनी तनख्वाह के पैसे देकर गुस्ताखी की है । गुस्ताखी करने वालों की मदद करी है, यह तूने बड़ी गुस्ताखी करी है और हमें कट्टर और तालिबानी कहा है इसीलिए अब तेरा नंबर लेना ही पड़ेगा।

पत्र मिलने के बाद डॉक्टर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण का हवाला दिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Previous articleशिवसेना के 14 सांसद, शिंदे ग्रुप की बैठक से वीसी से जुड़े
Next articleगहलोत कल गुजरात दौरे पर
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version