Home latest गहलोत कल गुजरात दौरे पर

गहलोत कल गुजरात दौरे पर

0

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को अहमदाबाद जाएंगे । अहमदाबाद में वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह गुजरात के सभी कांग्रेसी विधायकों व अन्य विधायकों से बातचीत करेंगे । कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे और 4:00 बजे पत्रकारों से मुखातिब होंगे। इस दौरान गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद उनका रात में दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। वे मंगलवार को दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे और बुधवार को सुबह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 21 जुलाई को ईडी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने देश भर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है । आपको बता दें कि 21 जुलाई को ही ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय बुलाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version