Home latest रीट मामले में डीपी जारौली बर्खास्त, अन्य आरोपियों पर भी गिरी...

रीट मामले में डीपी जारौली बर्खास्त, अन्य आरोपियों पर भी गिरी गाज

0

जयपुर राजस्थान के चर्चित रीट भर्ती परीक्षा धांधली में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली और अन्य लिप्त कर्मचारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। माना जा रहा है कि एसओजी की जांच में शिक्षा संकुल के अधिकारी कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है। उसके बाद से बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली और अन्य अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में राजस्थान सरकार इन अधिकारियों को जांच होने तक बर्दाश्त बर्खास्त करने का निर्णय लिया है कर सकती है, जिससे वह जांच को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं कर सके ।आपको बता दें कि विपक्ष लगातार इस पूरे मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहा है।

रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी की बैठक में लिया गया। इस दौरान बैठक में शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, एसओजी के अशोक राठौड़, मुख्य सचिव निरंजन आर्य और गृह सचिव भी मौजूद रहे ।आपको बता दें कि सरकार का यह है बड़ा फैसला है । लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ,राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा यह मांग करते आ रहे हैं कि डीपी जारोली को बर्दाश्त किया जाए। मामले की सीबीआई जांच की जाए। अब सरकार ने डीपी जारोली को बर्खास्त कर दिया है तो यह अपने आप मे बड़ा मैसेज है । इस मामले में जो भी लिप्त अधिकारी कर्मचारी है उन को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी । सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version