Home rajasthan जोधपुरा व रामपुरिया गांव के विवाद का थानाधिकारी ने कराया निपटारा

जोधपुरा व रामपुरिया गांव के विवाद का थानाधिकारी ने कराया निपटारा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द। (गौतम शर्मा ) राजसमन्द जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के जोधपुरा गांव के पास झमाझम बारिश होने से मंगलवार देर शाम को नाड़ी का पानी ओवर फ्लो होकर रामपुरिया गांव की तरफ जाने लगा तो सैकड़ों ग्रामीण दौड़कर नाड़ी पर पहुँच गए। दोनों गांवो के लोगों के बीच विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई । माहौल गर्मा गया मामले को लेकर रामपुरिया के लोगों ने कुंवारिया कालीमंगरी सड़क के बीच नाड़ी के पास ही पत्थर डालकर सड़क को जाम कर दिया, यह विवाद करीब तीन-चार घंटे तक चला। देर शाम कुंवारिया थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने सड़क जाम करने वाले लोगो को फटकारते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार तुम लोगों को नहीं है । ऐसे ही माहौल क्यों बिगाड़ रहे हो, अभी सभी को अंदर कर दूंगी ,अगर ऐसी समस्या हो रही हो तो तुम्हें मौके पर अधिकारियों को बुलाना चाहिए। मिल बैठकर समस्या को सुलझाना चाहिए बाद में दोनों गांव के लोगों के 5-5 मुख्य लोगों को बुलाकर विवाद की स्थिति को समझाईश कर सुलह करवाई।

मौके पर जेसीबी बुलाकर 200 बीघा बीड़ा क्षेत्र से आने वाले बरसात के पानी की आवक को नाले के पास से मिट्टी हटवाकर पानी को रामपुरिया के तालाब की ओर खोला गया। रामपुरिया के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जोधपुरा की नाड़ी का ओवरफ्लो पानी सड़क से होते हुए हमारे गांव और मक्का की फसलों में पानी घुसेगा। ऐसे में खेतों में खड़ी मक्का की फसलें चौपट हो जाएगी। इसको लेकर रामपुरिया के लोगों ने जोधपुरा की ओवर फ्लो नाड़ी का पानी बंद करवाने की गुहार लगाई । वहीं मौके पर मौजूद जोधपुरा के ग्रामीणों ने कहा कि पानी जाएगा तो हमारी सरहद में ही, रामपुरिया गांव के लोगो ने बिना बताये पानी को उधर से क्यों मोड़ा ।

इस बात को लेकर दोनों गांव के बीच विवाद जैसी स्थिति हो गई ।ऐसे में जांबाज थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने दोनों गांव से पांच-पांच मौतबीरों को अपने पास बुलाया। थाना अधिकारी ने दोनों गांवो के लोगों से बातचीत कर से जानकारी लेते हुए बीच का रास्ता निकाल कर बरसात के पानी का सुलह कराया और जेसीबी की मदद से पानी को रामपुरिया तालाब की और खोला गया। बताया कि पूर्व में यह बरसात का पानी रामपुरिया तालाब की तरह ही जाता था लेकिन 8 साल पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत जोधपुरा के पास नाड़ी बनाई गई थी ऐसे में नाड़ी का पानी झमाझम बारिश से ओवर फ्लो हो गई पुलिस ने 2 घंटे की अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों की समस्या को सुलह कराई। इस दौरान सेवानिवृत्त तहसीलदार छगन लाल रेगर, भूअभिलेख निरिक्षक मोहन लाल तेली , जोधपुरा के किशनपुरगोस्वामी, मांगीलाल जाट, भीमराज जाट ,लेहरु लाल कुमावत, पूर्व वार्डपंच पवन सोनी,सुभाष दाधीच, जगदीश सुथार, कैलाश सुथार तथा रामपुरिया के सुरेश चंद्र रेगर, शंकर लाल, रामलाल, चुनीलाल, रमेश चंद्र, किशन लाल, राजमल रेगर, डालचंद्र रेगर, गोवर्दन लाल आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। वही मामले को लेकर पुलिस जाप्ते में हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, ललित सिंह, कांस्टेबल नारायण लाल गायरी, राधेश्याम बंसीलाल,आ सूचना अधिकारी हेमन्त डांगी आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version