Home latest जालोर हत्याकांड और दलित आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में...

जालोर हत्याकांड और दलित आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली 24 को

0
जस्टिस फॉर इंद्र

जयपुर। राजस्थान में दलित , आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार और खास तौर पर दलित समाज पर लगातार बढ़ते अत्याचारों को लेकर सभी में गहरा आक्रोश है। पहले पाली मैं जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड और अभी जालौर के सायला में एक मासूम बच्चे की मटकी छूने पर हत्या के बाद सरकार द्वारा अपनाए गए दोगले मापदंड के विरोध में राजस्थान के अनुसूचित जाति, जनजाति समाज के सभी सामाजिक,संगठनों, कर्मचारी, अधिकारी संगठनों, विद्यार्थी संगठन ,सभी तरह के मानवतावादी संगठनों की ओर से 24 अगस्त को जयपुर के शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाली जाएगी। सभी दलित आदिवासी संगठनों के नेताओं का आरोप है कि सरकार ने और पाली में मूछें रखने पर में जातीय हिंसा के शिकार हुए जितेंद्र मेघवाल को राजस्थान सरकार की और से आज तक उनके परिजनों को सहायता राशि नहीं दी गई है। इसी तरह से जालोर के सायला में एक मासूम बच्चे की स्कूल में मटकी छूने पर पिटाई और पिटाई के बाद मौत के बाद भी राजस्थान सरकार ने मुआवजा देने में असमानता पूर्ण व्यवहार व्यवहार किया है । जिसको लेकर दलित आदिवासी संगठनों में राजस्थान सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।

अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी, सामाजिक संगठनों में दलित समाज पर बढ़ते अत्याचार को पूरे देश में आक्रोश है। इस पर भी राजस्थान सरकार की तरफ से अपनाया जा रहा रवैया चिंताजनक है। 24 अगस्त को शहीद स्मारक से रैली रवाना होकर सिविल लायंस फाटक पहुंचेगी और यहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version