जयपुरअखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.सी घुमरिया रि.आई.आर.एस
राष्ट्रपति से मिलेंगे. आज के.सी घुमरिया अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की कोर कमेटी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार शिवाजी राव मोंघे, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.सी वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एम झरवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल बौड़ात, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पूर्व मंत्री झारंखंड गीता उरांव आदि सब लोग एक शिष्ट मंडल के रूप में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे।मुलाकात के दौरान देश, प्रदेश की आदिवासी समस्याओं के बारे में राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित किया जायेगा I आदिवासियो के लिये अलग से धर्म कोड, निजीकरण की तेज रफ्तार पर रोक, निजी संस्थाओ में एससी,एसटी ,ओबीसी का आरक्षण तथा बीस लाख आदिवासी परिवारों को जंगलों से निकालकर बाहर बसाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को रद्द करने की मांग की जायेगी।देश की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति से निवेदन किया जायेगा की वें आदिवासियो के जल ,जंगल ,जमीन के अधिकार ओर संस्कृति को पूरा संरक्षण देने की कृपा करें ओर उनके कार्यकाल में देश के आदिवासियो की सामाजिक ,आर्थिक, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक उन्नति को गति प्रदान करे।
