Home crime जयपुर के कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, दो करोड़...

जयपुर के कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, दो करोड़ की मांगी फिरौती

0

जयपुर। राजधानी जयपुर में भी बदमाशों का खौफ बढ़ता जा रहा है एक बार फिर जयपुर के एक बड़े कारोबारी को कनाडा के नंबरों से अज्ञात व्यक्ति ने फोन को कर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी और उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी दी है ।अज्ञात रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने अपने आपको लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताया है ।जबकि लॉरेंस बिश्नोई खुद जेल में बंद है और कई मामलों में उन पर कार्यवाही चल रही है । पीड़ित व्यापारी ने बजाज नगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।जल्दी ही फोन नंबर के आधार पर बदमाश को ट्रेस करने का प्रयास किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version