सिरोही। (तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ) जिलेभर में लगातार चोरियों की वारदात सामने आ रही है वहीं आबूरोड सदर थाने के आक्राभट्टा हाउसिंग बोर्ड के मकान नंबर 2b-6 में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे और रूम के अंदर अलमारी में रखे 4 लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। मकान मालिक काम से माउंट आबू गए हुए थे और लौटने पर पता चला कि घर का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है, उसके बाद पीड़ित पक्ष में तुरंत प्रभाव से आबूरोड सदर थाने में इसकी सूचना दी । पुलिस ने मौके पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
बेटे की शादी की तैयारी में गया था परिवार
आपको बता दें कि मकान मालिक के पुत्र की 10 जुलाई को शादी है और शादी के काम को लेकर परिवार माउंट आबू में गया था। घर पहुंचने पर पता चला कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा हुआ है । अंदर देखा तो सभी समान व नकदी, सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची और घटना की रिपोर्ट लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
