Home latest महिला के पैर काटकर लूटे कड़े, गर्दन रेतकर जंतर, बालियां

महिला के पैर काटकर लूटे कड़े, गर्दन रेतकर जंतर, बालियां

0
चंद पैसों के लिए एक महिला की बेहरमी से हत्या कर दी गई यह चित्र आपको विचलित कर सकता है

जयपुर ।खबर जयपुर के जमवारामगढ़ इलाके से है जहां अज्ञात बदमाशों ने चांदी के कड़े के लूटने के लिए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे इतने बेदर्द थे कि उन्होंने महिला के दोनों पैर शरीर से काटकर अलग कर दिए और कड़े चोरी किये। यही नहीं महिला की गर्दन काट कर उसकी हत्या कर दी और गले में जंतर और कानों की बालियां भी चुरा ली। दरिंदों ने महिला की हत्या सोने -चांदी के आभूषणों की लूट करने के लिए ही की थी। इस घटना दिनदहाड़े ही अंजाम दिया गया। जब महिला खेतों के किनारे अकेले ही पशु चरा रही थी। मौका देखकर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के दोनों पैरों को बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटा है जिससे शरीर से अलग होकर वहीं पड़ें है। लेकिन चांदी के कड़े ले गए थे। पैरों में जूते ,पानी की बोतल, और रस्सी सब वहीं शव के पास मिले है। गले में पहना हुआ सोने का जंतर और कानों में पहनी सोने की बालियां गायब मिली । पुलिस के अनुसार हत्यारे दो या 3 हो सकते हैं जिन्होंने महिला को अकेला देखकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला का सबसे पहले की गला रेत कर हत्या की और उसके बाद कडे निकालने के लिए उन्होंने महिला के दोनों पैर भी बारी-बारी से शरीर से अलग कर दिए। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और उन्होंने शव उठाने से इंकार कर दिया। स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन से आरोपी लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की। आपको बता दें कि जिसने भी घटनाक्रम के हालात देखे उसके होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार ये मोग्या, पादरी गैंग का काम लगता है। जो इस तरह सोने चांदी की वस्तुएं लूटने के लिए हत्या करने से भी नहीं चूकते।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version