Home rajasthan घास की दवा का स्प्रे करते समय किसान की मौत

घास की दवा का स्प्रे करते समय किसान की मौत

0

खींवसर । (डॉ कमल किशोर तंवर संवाददाता ) नागौर जिले के खींवसर पुलिस थाना क्षेत्र के नारवा कलां में रविवार सुबह किसान अपनी
ट्यूबवेल पर कपास की फसल में
घास की दवा का स्प्रे करने लगा,
तब अचानक किसान अचेत होकर जमीन पर गिर गया। जब उसका भाई स्वरूपराम खाना लेकर खेत पहुंचा तब किसान अचेत अवस्था में मिलने से उपचार के लिए खींवसर सीएचसी लाए , जहां डॉक्टर रामजीत टाक ने जांच के बाद मृतक घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद खींवसर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की रिपोर्ट दर्ज करके मृतक नारवा कलां निवासी जेठाराम पालियाल के शव का पोस्टमार्टम करके शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया। खींवसर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version