Home rajasthan गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी, विधानसभा चुनावों की बनाई रणनीति

गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी, विधानसभा चुनावों की बनाई रणनीति

0

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ,के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। राज्य के प्रभारी अजय माकन ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि बैठक में राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों के साथ साथ वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया। माकन ने कहा कि राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। उसका सभी को इंतजार है । राजनीति नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की गई। माकन ने कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर भी विचार विमर्श किया गया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के आधार पर किस तरह से जनता के बीच आंदोलन खड़ा किया जाए इस पर भी विचार विमर्श किया गया । बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता अपने अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो गए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर से सीधे दिल्ली गए थे। दिल्ली में आज उन्होंने शाम को पार्टी के आला नेताओं से बैठक कर सुबे में चल रही राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को विराम दिया। अब गहलोत पर निर्भर है कि वे कब मंत्रिमंडल विस्तार करते है। फिलहाल तो वे चुनावों की तैयारियों में जुट गए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version