Home latest गहलोत के जन्मदिन पर नर्सेज ने किया 311 यूनिट रक्तदान

गहलोत के जन्मदिन पर नर्सेज ने किया 311 यूनिट रक्तदान

0

जयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एवं न्यू नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति की ओर से जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल सभागार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा थे । विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने नर्सिंग कर्मियों का हौसला बढ़ाया । नर्सेज कर्मचारियों ने 311 यूनिट रक्तदान किया। प्रदेश अध्यक्ष खुशी राम मीणा एवं सोम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर 1 सप्ताह तक जिलेवार लगातार लगाया जाएगा। जिसमें 1100 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया है ।नर्सिंग कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर प्रदेश संयोजक अशोक सपोटरा, सियाराम डोडवानी, प्रदेश संयोजक महेश यादव, अध्यक्ष ओम सिंह मीणा, योगेश पटेल, घनश्याम मोहनपुरिया सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version