Home latest खोले के हनुमान मंदिर तक बनेगा रोपवे

खोले के हनुमान मंदिर तक बनेगा रोपवे

0

800 यात्री प्रतिघंटा कर सकेंगे सफर

2 साल में फर्म को करना होगा काम पूरा

जयपुर। जयपुर के प्रसिद्द खोले के हनुमान मंदिर में प्रदेश का सबसे लंबा रोपवे बनाया जाएगा। जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि इसके लिए फर्म के साथ मौका मुआयना कर लिया है। जल्द की फर्म काम शुरु करेगी।जयपुर शहर के खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में प्रदेश का पहला स्वचालित और जयपुर का सबसे बड़ा पेसेंजर रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जयपुर कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित ने शुक्रवार को खोले के हनुमान मंदिर परिसर में रोप-वे निमार्ण का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस रोप-वे का नाम अन्नपूर्णा माता रोप-वे होगा जो कि प्रदेश का पांचवां और जयपुर जिले का सामोद हनुमानजी रोप-वे के बाद दूसरा रोप-वे होगा।

अन्नपूर्णा माता मंदिर से खोले के हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर स्थित वैष्णोमाता मंदिर तक 436 मीटर लंबा रोप-वे बनाया जा रहा है। जोकि जयपुर का सबसे बड़ा रोप वे होगा। रोप-वे निर्माण के लिए फर्म और जयपुर जिला प्रशासन के बीच करार हुआ है जिसके बाद फर्म को रोप-वे अधिनियम के तहत लाइसेंस जारी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रोप वे निर्माण की फर्म के पदाधिकारियों ने कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित को बताया कि पांच टावरों पर संचालित किये जाने वाले रोप वे की उंचाई 85 मीटर होगी। 24 ट्रॉली वाले इस रोप वे की क्षमता 800 यात्री प्रति घंटा होगी। कलेक्टर ने निर्माता फर्म को 2 साल में रोप-वे निर्माण के निर्देश दिये हैं।  

वृद्दों और बच्चों को मिलेगी फ्री सुविधा

जिला कलेक्टर ने बताया कि यहां रोपवे पर वृद्दों और बच्चों का नि: शुल्क रोपवे में सफर करने की छूट दी जाएगी। अन्य यात्रियों से किराया वसूला जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version