Home education कोटपूतली में रितिका गुर्जर सहित 4 बहनों ने किया दसवीं बोर्ड में...

कोटपूतली में रितिका गुर्जर सहित 4 बहनों ने किया दसवीं बोर्ड में टॉप

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कोटपुतली।  10 वीं बोर्ड परीक्षा में एक ही परिवार की 04 बालिकाओं ने प्राप्त किये उत्कृष्ठ अंक, लेकर परिवार का नाम रोशन किया है । जहां एक और बच्चों का तृतीय श्रेणी में पास होना मुश्किल हो गया वहीं पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा में ग्राम पंचायत शुक्लावास में किसान परिवार की चार बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लेकर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन

रितिका पुत्री राजेश गुर्जर ने 95.17 प्रतिशत, निशा पुत्री विक्रम गुर्जर ने 91.83 प्रतिशत, प्रिया गुर्जर पुत्री कृष्ण रावत ने 75.33 प्रतिशत व पलक गुर्जर पुत्री रामनिवास रावत ने 70.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। चारों बालिकायें सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही है। राधेश्याम शुक्लावास व कमला यादव ने चारों बालिकाओं का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version