Home latest केमिकल फैक्ट्री में आग से 3 बच्चों समेत चार जिंदा जले, एक...

केमिकल फैक्ट्री में आग से 3 बच्चों समेत चार जिंदा जले, एक बच्ची और महिला की हालत गंभीर

0

जयपुर। जिले के जमवारामगढ़ इलाके में दुलारावजी गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों के 3 बच्चे समेत एक व्यक्ति की आग में जलने से मौत हो गई । वही एक बच्ची और महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक शंकर लाल का भतीजा रमेश उर्फ कालू ने बच्चों को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह भी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गया । आग पर काबू पाने के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया मृतक बच्चे गरिमा( 3 ) अंकुश (5) दिव्या (2) जिया (8) साल के बताए जा रहे है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है ।केमिकल फैक्ट्री होने के कारण तुरंत ही भीषण रूप ले लिया। फैक्ट्री में तारपीन के ड्रम भरे होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पूरा तारपीन जलने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर प्रशासन पहुंच गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version