Home latest कुलदीप माथुर अधिवक्ता तो, शुभा मेहता न्यायिक अधिकारी कोटे...

कुलदीप माथुर अधिवक्ता तो, शुभा मेहता न्यायिक अधिकारी कोटे से बने राजस्थान हाईकोर्ट के जज

0

जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं ।एक न्यायिक अधिकारी कोटे और दूसरा अधिवक्ता कोटे से जज बनने से पेंडिंग मामलों में थोड़ी राहत मिलेगी। कुलदीप माथुर अधिवक्ता कोटे से राजस्थान हाई कोर्ट के जज बने हैं। तो शुभा मेहता न्यायिक अधिकारी कोटे से राजस्थान हाई कोर्ट की जज बनी है । केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति कार्यालय से इन दोनों नामों को मंजूरी मिल गई है ।इसी के साथ राजस्थान हाईकोर्ट के 72 साल के इतिहास में यह नया कीर्तिमान बन गया है । जब राजस्थान हाईकोर्ट में पति पत्नी दोनों एक साथ बन गए है।

जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की पत्नी न्यायिक अधिकारी शुभा मेहता को राजस्थान हाई कोर्ट का जज बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शुभा मेहता मूल रूप से बाड़मेर के रहने वाली हैं। भाई कुलदीप माथुर जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद 1993 से वकालत कर रहे हैं ।उन्हें संविधान के अलावा सर्विस मैटर में भी विशेषज्ञता हासिल है । कुलदीप माथुर का चयन अधिवक्ता कोटे में हुआ है ,वही शुभा मेहता का चयन न्यायिक अधिकारी कोटे से होने के कारण राजस्थान हाई कोर्ट को एक साथ दो न्यायाधीश मिल गए हैं।

Previous articleरीट पेपर लीक का मुख्य सरगना राजू ईराम गिरफ्तार
Next articleगहलोत आज नहीं कल जाएंगे उदयपुर
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version