Home rajasthan कांग्रेस और गठबंधन के दल सनातन एवं महिला विरोधी – दिया...

कांग्रेस और गठबंधन के दल सनातन एवं महिला विरोधी – दिया कुमारी

0

कांग्रेस और उनके गठबंधन के दल सनातन एवं महिला विरोधी — उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
जयपुर। लक टुडे संवाददाता राजस्थान की भाजपा सरकार की उपमुख्य मंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप जड़ते हुए कहा कि इनके विधायक द्वारा बेचारी महिला वित्त मंत्री कहना महिलाओ का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए केंद्र में भी महिला को वित्त मंत्री बनाया है तो राजस्थान में भी महिला को यह जिम्मेदारी दी है,इससे भाजपा द्वारा महिलाओ को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है यह ही बात कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है और उनके विधायक महिला वित्त मंत्री को बेचारी कह कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। साथ ही वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस के सहयोगी दलों को सनातन विरोधी बताया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version