Home rajasthan करलगांव में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

करलगांव में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

0

झालावाड़ । (लक्ष्मण सिंह नागर रिपोर्टर) आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जुलाई माह के प्रथम गुरूवार को पंचायत समिति बकानी की ग्राम पंचायत करलगांव में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव की चारागाह भूमि एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
जनसुनवाई में खेत पर जाने का रास्ता खुलवाने, जमीनों से अतिक्रमण व कब्जा हटवाने, मस्टरोल में नाम जुड़वाने, खाद्य सुरक्षा योजना में राशन नहीं मिलने, राजकीय विद्यालय में शौचालय बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना कीं राशि नहीं मिलने सहित पानी एवं बिजली संबंधी विभिन्न परिवाद आए जिनके निस्तारण के लिए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार मीणा, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर, तहसीलदार गजेन्द्र शर्मा, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, बकानी प्रधान मोतीलाल एरवाल, सरंपच सोरम बाई सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दो महिलाओं को किया आस्था कार्ड का वितरण
जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से पात्र महिलाओं राज बाई शर्मा एवं संतोष बाई को आस्था कार्ड का वितरण किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ संतोष कुमार मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज मीणा सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version