Home rajasthan आंखों में तेज रोशनी, झुंझुने की आवाज और लट्ट के वार...

आंखों में तेज रोशनी, झुंझुने की आवाज और लट्ट के वार से करते हैं हिरण का शिकार

0
हिरण का शिकार करते शिकारी गिरफ्तार

बाड़मेर, धोरीमन्ना। ( दिनेश रिपोर्टर ) टोर्च की रोशनी, लाठी का वार झुन झुना की आवाज के जुगाड़ से रात के अंधेरे में करते हैं हिरणों का शिकार । धोरीमना बाड़मेर गुड़ामालानी विधानसभा की वन क्षेत्र में गोंडा शहर में आधी रात को दो चिल्कारे सहित एक शिकारी को ग्रामीणों ने पूछ कर पकड़ा दिया जबकि दूसरा शिकारी फरार होने में कामयाब हो गया।

वन रेंज जीव प्रेमी रूगनाथराम, हरिराम विश्नोई नें सूचना दी श्री जमभेशवर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल कडवासरा, सदस्य जयकिशन काकङ से संपर्क किया ओर उन्हें सारी घटना बताई उनके द्वारा विश्नोई को सूचना मीली तो मोहनलाल नें क्षेत्रीय वन अधिकारी जगदीश कुमार को फोन दूरभाष पर बात करके मौकै पर भेजा ओर प्रदेश उपाध्यक्ष रात को 3:0 बजै घटनास्थल पर पहुंचे और मृत चिंकारों के पास कई ग्रामीण भी मौके पर मुले।

वन विभाग टीम ओर पुलिस टीम

वन विभाग और पुलिस की टीम में ग्रामीणों की मदद से एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया दूसरा कार गिरफ्तार शिकारी का नाम वीरम पुत्र चित्रमकराम जाति भील निवासी गोद है शिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर एक मुलजिम को गिरफ्तार किया विराराम पुत्र मगाराम जाती भील निवासी गोङा ओर अन्य कुछ संदिग्ध लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है। वन्य जीव प्रेमी द्वारा सूचना मिलने पर प्रदेश संस्था की टीम के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कङवासरा मौके पर रात को हम सूचना मिलते ही मोके पर पहुंचे तो दो मृत चिंकारा हिरन मिला शिकार किया हुआ ओर हमे मृत दो हिरणों को सुबह सैकङों लोगों के उरूबरू लेके गये ओर सुबह कई जगह अवशेष के जगह जगह टूकङे हिरण के मीट का मीला हमारी टीम के साथ 36 कोम के लोगों की भीड़ सूर्य उदय होते ही इकठ्ठी हो गई।

, रेंजर धोरिमना जगदीश कुमार ने बताया कि शिकारी वारदात को अंजाम देने के लिए रात का समय चुनते है । एक व्यक्ति रात को तेज़ रोशनी चिंकारे कि आंखों के सामने करता है वही टार्च के साथ ही एक मधुर ध्वनि का झुनझुना बजाता है ,जिससे चिंकारे का ध्यान उस झुनझुने सुनने में खो जाता है। दूसरा चिंकारे के पीछे से चिंकारे के नजदीक पहुंचकर सिर में चोट मार देता है ,जिससे चिंकारे का शिकारी आसानी से शिकार कर लेते है।

आधी रात पहुंची वन विभाग की टीम

आधीरात को मौके वन विभाग, पुलिस थाना सेड़वा टीम मौके पर पहुंची ओर घटना को लेकर शिकारियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।
उप वन सरंक्षक, बाड़मेर सविता दाहिया के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी जगदीश कुमार मय टीम, रेंज धोरीमन्ना ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपी से शिकार में प्रयुक्त झुनझुना युक्त टोर्च, लोहे का छुरा, लोहे की छड़ी, मोटर साइकिल इत्यादि मौके पर बरामद की ।

इसअवसर पर पर्यावरण प्रेमी हरिराम, रुगनाथराम वर्ड,हसंगीरी महाराज,रायमलराम मेघवाल सरपंच प्रतिनिधि गोङा, नूरमोहम्मद उपाध्यक्ष, तेजाराम, हरिराम बोला, रामकिशन पंचायत समिति सदस्य, सोहनलाल, जयकिशन काकङ आरवा, दिनेश कुमार, भागीरथराम खिचङ,भगसिंह, वगताराम, शंकर लाल, बंशीलाल, मांगीलाल,आसूराम,मेहराराम मेघवाल, कालूराम प्रजापत, गोविंद बोला,हजारीसेन,शान्ति देवी, मोहनी देवी,किरण कुमारी, भंवरी देवी राजांदेवी सहित बङी संख्या में महिला पुरूष प्रकृति प्रेमी मौजूद रहे।ओर समय रहते हुए कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त जीव प्रेमी उग्र आंदोलन करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version