Home rajasthan अल मदद सेवा समिति ने बच्चों को पाठ्यक्रम पुस्तकें वितरित की

अल मदद सेवा समिति ने बच्चों को पाठ्यक्रम पुस्तकें वितरित की

0

मकराना । (अब्दुल सलाम गैसावत वरिष्ठ संवाददाता )। मकराना अल मदद सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गायत्री पब्लिक स्कूल जरूरतमंद बच्चों को पाठ्यक्रम पुस्तकें वितरित की गई। अल मदद सेवा समिति के अध्यक्ष हाफिज रियाज गैसावत ने कहा कि किसी भी परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता हैं। सही मायने में विकास करना हैं तो बच्चों को शिक्षा देने बेहद जरूरी हैं। संस्था के कोषाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अकरम फेजानी ने कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा हैं वह आगे भी निरतंर जारी रहेगा। संस्था के सह सचिव मोहम्मद सलीम शाह ने कहा कि शिक्षा का कोई बटवारा नहीं होता। बच्चे शिक्षित होंगे तो आना वाला समाज भी सभ्य समाज होगा। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान गायत्री पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान ने बच्चों की सहायता करने पर समिति का आभार व्यक्त किया।

Previous articleसब जेल कोटपूतली में मनाया कारगिल विजय दिवस
Next articleकारगिल विजय दिवस पर शहीदों दिल श्रद्धांजलि
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version