अलवर। चंद्रशेखर शर्मा वरिष्ठ संवाददाता कारगिल विजय दिवस रजत जयन्ती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को अलवर मे भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी बाग स्थित सहित स्मारक पर जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी आनंद शर्मा सहित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रणजीत सिंह की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया गया। साथ ही शहीदों की वीरांगनाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन हैड र्क्वाटर इटाराणा द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
