Home rajasthan राहुल गांधी को सूरत सेशन कोर्ट ने दी जमानत

राहुल गांधी को सूरत सेशन कोर्ट ने दी जमानत

0

जयपुर। मानहानि केस में सूरत के स्पेशल कोर्ट में राहुल गांधी को जमानत हो गई है। यह तब तक रहेगी जब तक कि राहुल की अर्जी पर फैसला नहीं हो जाता ।अब इस मामले में अगली सुनवाई पूरी होगी। निचली अदालत से दी गई सजा पर रोक की अर्जी पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है ।इस अर्जी पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया है। जिसमें 10 अप्रैल तक उन्हें हलफनामा देना होगा। राहुल सोमवार को सेशन कोर्ट में दो अखियां लगाई ,जमानत मांगी गई थी, जबकि दूसरी को खत्म करने के लिए लगाई गई। दिल्ली से राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी सूरत पहुंची।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230403-WA0050.mp4

राहुल के दिल्ली से सूरत रवाना होने से पहले सोनिया गांधी सुबह 10:30 बजे पहुंची। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। अशोक गहलोत ने सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

राजनीतिक पार्टियों में इस तरह की बयानबाजी होना और आरोप लगाना आम बात होती है। इस तरह के मामलों में सजा मिलने पर लोकसभा सदस्यता समाप्त किया जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। राहुल गांधी को जमानत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई और न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version