Home latest मुख्यमंत्री गहलोत ने हरसौरा में किया गौसेवकों की मूर्ति का अनावरण

मुख्यमंत्री गहलोत ने हरसौरा में किया गौसेवकों की मूर्ति का अनावरण

0

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र स्थित हरसौरा गांव में समाजसेवी गौ सेवक स्वर्गीय मिश्री देवी और स्वर्गीय रामदेव अंबावत की मूर्ति का अनावरण किया। आदर्श सामुदायिक केंद्र हरसौरा के शिलान्यास एवं उप जिला चिकित्सालय मंदसौर में शिक्षा विभाग ब्लाक द्वारा पूर्ण काल में एकत्रित राशि से निर्मित गहन चिकित्सा इकाई के बाद का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री गहलोत ने किया।

इस मौके पर गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है और सभी को साथ लेकर प्रकाशित प्रदेश के सर्वांगीण विकास करना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी की मूर्तियां आने वाली पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईआरसीपी को अमलीजामा पहनाया जाएगा और सरकार इसको पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस योजना के पूरा होने पर अलवर जिले को भी पेयजल ,सिंचाई और उद्योगों के लिए पानी मिल सकेगा।

एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को देंगे स्मार्टफोन

प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश की एक करोड़ से 4 महिलाओं को अच्छी क्वालिटी के स्मार्टफोन 3 साल तक निशुल्क इंटरनेट के साथ दिए जाएंगे। बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं के प्रवेश द्वार खुले थे शकुंतला रावत कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपने दायित्व को बखूबी निभा रही है।

हरसोरा को उप तहसील बनाने की की घोषणा

मुख्यमंत्री गहलोत ने हरसोरा ग्राम पंचायत को तहसील बनाने की घोषणा की क्षेत्र के विधायक मंत्री शकुंतला रावत की सभी मांगों को पूर्ण किया है।

योजनाओं से आमजन को अवगत कराएं

युवाओं से आह्वान किया कि इंटरनेट सेवा राज्य सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम करें ।कर्नल बैंसला को भी याद किया और कहा कि कर्नल बैंसला के प्रयास से ही एमबीसी की जातियों को 5% आरक्षण मिल सका । कार्यक्रम को राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना ने उपस्थित जन समुदाय का आभार जताया।

कार्यक्रम में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, विधायक कांति प्रसाद मीणा ,साफिया जुबेर ,संदीप यादव ,दीपचंद खेरिया, जिला प्रमुख बलबीर चिल्लर, पूर्व सांसद डॉक्टर करण सिंह यादव ,योगेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि सरपंच प्रधान और आमजन उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version