जयपुर ।एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर आएंगी । इस दौरान वे सांसदों विधायकों से मुलाकात कर समर्थन मांगेंगे। हालांकि यह चुनाव आम जनता से जुड़ा हुआ नहीं है इसके बावजूद भाजपा इस चुनावों से आम जनता को जोड़ने के लिए मूर्मू के सम्मान में रोड़ शो का आयोजन करेगी। जिसमें जीते हुए जनप्रतिनिधि जिनमें सांसद विधायक और राज्यसभा सदस्य ही वोट देंगे । लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मुर्मू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर लंबा रोड शो का आयोजन करेगी। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल क्लार्क आमेर तक भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रास्ते में फूलों की बरसात होगी। आदिवासी तरीके से इनका स्वागत होगा। आदिवासी समाज के लोग नाच- गाकर आदिवासी का स्वागत करेंगे। उनके सम्मान में स्वागत द्वार लगेगी तोरण द्वार लगेंगे फूलों की बरसात होगी।
एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश पूनिया ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा। वे खुद वहां मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सभी सांसद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ,नेता प्रतिपक्ष राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी उनका स्वागत करें।
बीजेपी एसटी मोर्चा करेगा आदिवासी संस्कृति से स्वागत
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने बताया कि आजाद हिंदुस्तान में पहली बार भाजपा ने आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाया है इसलिए आदिवासी समाज इसे देश के गौरव के तौर पर देख रहा है। राजस्थान का आदिवासी समाज राजस्थानी और खास तौर पर आदिवासी संस्कृति से जो भी मुर्मू का स्वागत करेगा और उनका रोड शो होगा । रास्ते में आदिवासी महिलाएं, आदिवासी लोग, आदिवासी लोक कलाकार, उनका आदिवासी तरीके स स्वागत करेंगे । कमल के, गुलाब के फूल बरसाए जाएंगे। आदिवासी तरीके से उनका स्वागत किया जाएगा । होटल क्लार्क आमेर में सांसदों ,विधायकों से मुलाकात कर वोट की अपील करेगी। इस दौरान सामाजिक नेता रिटायर्ड अधिकारियों की डॉक्टर एनजीओ संचालकों समेत दो लोगों के साथ विशेष चाय का प्रोग्राम रखा गया है।
