Home rajasthan मुख्यमंत्री गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने वालों का तांता

मुख्यमंत्री गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने वालों का तांता

0

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए जनप्रतिनिधियों के तांता लगा हुआ है। सुबह से ही कई विधायक और मंत्री sms अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, मुख्य सचेतक महेश जोशी, मंत्री भजन लाल जाटव, विधायक खिलाड़ी लाल बेरवा, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव कुलदीप राका सहित, कई कांग्रेस नेता और अधिकारी पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान महेश जोशी ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द स्वस्थ होकर फिर से प्रदेश की सेवा में जुटेंगे। आज सभी जांचे नॉर्मल आयी है। मुख्यमंत्री के डिस्चार्ज का डॉक्टर्स की टीम तय करेगी। अस्पताल में इलाज कराकर कल मुख्यमंत्री ने इतिहासिक फैसला लिया। मुख्यमंत्री के पद पर बैठा हुआ व्यक्ति जिसको दुनिया में तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। जयपुर में रहकर इतना नाजुक इलाज करवाना, यह मुख्यमंत्री का जनता और चिकित्सा व्यवस्था के प्रति विश्वास को दर्शाता है। यह अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है। मेरी कई लोगों से बातचीत हुई, सारे लोग मुख्यमंत्री के इस फैसले को सुखद आश्चर्य के रूप में देख रहे हैं। वहीं मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे है । सभी यही कामना करते है कि जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे ओर जनता की सेवा में जुटेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version