नई दिल्ली देश के प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 10 जुलाई से एम्स अस्पताल में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव को जिम में एक्सरसाइज करते समय ब्रेन हेमरेज की शिकायत होने पर अस्पताल मैं भर्ती कराया गया था। उसके बाद से उनकी लगातार बिगड़ती गई। राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में काम किया। एक हास्य कलाकार के तौर पर राजू श्रीवास्तव की अलग पहचान थी।
