Home latest वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

16 जिलों से 21,405 रेल व 2,569 हवाई यात्रियों का चयन

जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा 2025-26 की पालना में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना–2025 के तहत जयपुर जिले की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत और संसदीय कार्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने बटन दबाकर किया।

देवस्थान मंत्री कुमावत ने बताया कि इस बार योजना के अंतर्गत 6 हजार वरिष्ठजन हवाई जहाज से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करेंगे, जबकि 50 हजार यात्री वातानुकूलित ट्रेन से देशभर के 15 प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे।

अब तक 16 जिलों से 21,405 वरिष्ठजनों का रेल यात्रा हेतु तथा 2,569 का हवाई यात्रा हेतु चयन किया जा चुका है। मंगलवार को जयपुर जिले से कुल 4,905 यात्रियों का चयन किया गया, जिनमें 4,379 रेल यात्रा और 526 हवाई यात्रा के लिए चयनित हुए।

कुल प्राप्त आवेदन

  • राज्य स्तर पर : 1,15,302 ऑनलाइन आवेदन, जिनमें 1,84,494 यात्री शामिल

  • जयपुर जिले में : 11,378 आवेदन

बजट वर्ष 2025-26 में चयनित यात्रियों की पहली ट्रेन 1 सितंबर 2025 को जयपुर से रामेश्वरम रवाना होगी।


16 जिलों में लॉटरी प्रक्रिया पूरी

मंत्री कुमावत ने बताया कि अब तक 25–29 अगस्त की प्रक्रिया के तहत 16 जिलों में लॉटरी पूरी हो चुकी है।
जिन जिलों से चयन हुआ है उनमें शामिल हैं –
जैसलमेर (721), फलौदी (755), जोधपुर (10,595), जयपुर (18,423), खैरथल-तिजारा (880), कोटपुतली-बहरोड़ (883), उदयपुर (8,418), कोटा (10,375), डीग (1,324), बाड़मेर (1,392), अजमेर (7,192), बीकानेर (8,202), बालोतरा (1,551), धौलपुर (1,782), भीलवाड़ा (6,690) और झालावाड़ (6,963)।


शेष जिलों की लॉटरी तीन दिन में

  • 27 अगस्त: सलूंबर, राजसमंद, डूंगरपुर, पाली, जालौर, करौली, सिरोही, चित्तौड़गढ़

  • 28 अगस्त: प्रतापगढ़, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, बूंदी, चूरू, ब्यावर, सीकर, बारां

  • 29 अगस्त: भरतपुर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, दौसा, टोंक, बांसवाड़ा, अलवर, हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर


तीर्थस्थल जहां जाएंगे वरिष्ठजन

वरिष्ठजन वातानुकूलित ट्रेनों से हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, सम्मेद शिखर, पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, द्वारकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति, कामाख्या (गुवाहाटी), गंगासागर (कोलकाता), जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम-मदुरई, वैष्णो देवी, अमृतसर-वाघा बॉर्डर, गोवा, महाकालेश्वर उज्जैन, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा, पटना साहिब (बिहार), हजूर साहिब (नांदेड़, महाराष्ट्र) सहित अन्य प्रमुख धामों के दर्शन करेंगे।


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक चंद्रप्रकाश आक्या, जीवाराम चौधरी, अशोक कोठारी, प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, एडीएम देवेंद्र कुमार जैन, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त निदेशक रतनलाल योगी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version