Home latest गहलोत ने मंत्रियों को दी बधाई, कहा विकास के एजेंडे पर फिर...

गहलोत ने मंत्रियों को दी बधाई, कहा विकास के एजेंडे पर फिर बनाएंगे सरकार

0

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आज राजस्थान सरकार के मंत्री के रुप में शपथ लेने वाले सभी विधायकगणों को शुभकामनाएं। पिछले 35 महीने में हमारी सरकार ने प्रदेश को संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन देने का कार्य किया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकारने प्रदेश को विकास के पथ आगे बढ़ाया है।

हमारे कार्यकाल में हुए विधानसभा उपचुनावों एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाकर जनता ने हमारी सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। हम सभी को आने वाले समय में भी जनता के इस विश्वास को बनाए रखने का है। इसके लिए पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य जारी रखना है।

हम सब एकजुटता के साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गा्ंधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीति, विचारधारा, एवं कार्यक्रम को आम जनता तक लेकर जाएंगे एवं विकास के एजेंडे पर एक बार फिर से 2023 के विधानसभा चुनाव को जीतकर पुन: राजस्थान में सरकार बनाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version