नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को अगला उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकती है। माना जा रहा है कि मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है और इस्तीफे के बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इससे पूर्व पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल की बैठक में भी मुख्तार अब्बास नकवी की तारीफ की थी। इसे साफ हो गया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मुख्तार अब्बास नकवी होंगे इससे पूर्व केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए प्रमुखता से चल रहा था लेकिन अब मुख्तार अब्बास नकवी के इस्तीफे से नया मोड़ आ गया है और यह तय माना जा रहा है कि और जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता पूर्व में मंत्री प्रवक्ता रह चुके मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।
नूपुर शर्मा के बयान के बाद पार्टी की छवि को सुधारने की कोशिश
खासतौर पर भारत सरकार की वर्तमान में नूपुर शर्मा के बयान के बाद अरब देश और मुस्लिम कंट्रीज में जिस तरह का माहौल बना है ,उसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फैसला माना जाना चाहिए। कुछ समय से ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों की विरोधी पार्टी है लेकिन सरकार के इस फैसले से मुस्लिम समाज की नाराजगी दूर होगी। इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी ने एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया था।
