Home latest द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन, ममता बनर्जी से...

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन, ममता बनर्जी से मांगा समर्थन

0

नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन कर दिया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा सहित देश के कई नेता रहे मौजूद।

जगमोहन रेड्डी ने किया मुर्मू का समर्थन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। रेड्डी ने कहा कि उऩकी पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करती है। जिससे एस, एसटी और ओबीसी समुदायों का प्रतिनिधित्व पूरा हो सके। हमें उम्मीद है कि मुर्मू आदिवासी समाज के साथ वंचित वर्गों का भी ख्याल रखेगी।

रामविलास पासवान की पार्टी ने भी समर्थन दिया

रामविलास पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी ने भी मुर्मू के समर्थन की घोषणा कर दी है।

बसपा भी करेगी मुर्मू का समर्थन

मायावती भी आदिवासी के नाम पर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। मायावती खुद दलित समाज से आती है ऐसे में विधानसभा चुनावों में मायावती ने कहीं न कहीं भाजपा को वोट देने की अपील की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि दलित आदिवासी के नाम पर मायावती की पार्टी राष्ट्रपति चुनावों में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन जरुर करेगी।

अन्य पार्टियां भी जल्द आएगी समर्थन में। माना जा रहा है कि सबसे पहले ओडिशा में जनता दल बीजू ने मूर्मू का समर्थन किया था। इसके बाद से ही मुर्मू की जीत लगभग निश्चित हो गई थी। अब उऩके समर्थन में कई आदिवासी- दलित विधायक उतर सकते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version