Home latest ओम प्रकाश हुड़ला ने कांग्रेस को दिया समर्थन, कहा जो गहलोत कहेंगे,...

ओम प्रकाश हुड़ला ने कांग्रेस को दिया समर्थन, कहा जो गहलोत कहेंगे, राज्यसभा में उसे देंगे वोट

0

जयपुर। महुआ से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने राज्यसभा चुनावों को लेकर स्थिति साफ कर दी है। हुड़ला ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर उन्हें समर्थन देने की बात कही है। हुड़ला ने कहा कि वे राज्यसभा चुनावों में जैसा मुख्यमंत्री जी कहेंगे वैसा ही करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी बीजेपी से कोई नाराजगी नहीं है। उनकी नाराजगी सिर्फ डॅा. किरोड़ी लाल मीणा से है। लेकिन वे राज्यसभा चुनावों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के अनुसार ही काम करेंगे। हुड़ला ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे महुआ को जिला बनवाने का प्रयास करें। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से वार्ता हो चुकी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version