Home national अय्याशी में लिप्त महिला पुलिसकर्मी पोर्नोग्राफी और पॅाक्सो एक्ट में गिरफ्तार

अय्याशी में लिप्त महिला पुलिसकर्मी पोर्नोग्राफी और पॅाक्सो एक्ट में गिरफ्तार

0

चाइल्ड पोर्नोग्राफी और पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

पहली पोस्टिंग से ही थी दोनों में दोस्ती

जयपुर। आरपीएस अधिकारी हीरा लाल सैनी के साथ अय्याशी में लिप्त महिला पुलिसकर्मी राजेश कुमारी को आज एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। पहले महिला ने दो अन्य लोगों पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। लेकिन जो वीडियो वायरल किए गए उनमें जिस तरह से महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन पर अमर्यादित आचरण किया। जिस तरह से अश्लीलता की सारी हदें पार की उसके बाद उसकी गिरफ्तारी तय हो गई थी। एसओजी ने महिला कांस्टेबल को चाइल्ड पोर्नोग्राफी और पॅाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। एसओजी महिला कांस्टेबल को सोमवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। हीरा लाल सैनी को भी एसओजी ने 17 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।

पहली पोस्टिंग से थी दोस्ती

एसओजी ने हीरालाल सैनी को भी रिमांड पर लिया है। सैनी ने एसओजी को बताया कि वे दोनों पिछले पांच साल से रिलेशन में है। दोनों की सहमति से सबकुछ था। लेकिन जिस तरह से पुष्कर के एक होटल में दोनों की अय्याशी का अश्लील वीडियो वायरल हुआ जिसमें महिला कांस्टेबल के बेटा भी मौजूद था। बेटे के सामने भी दोनों अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे थे। इसके बाद महिला पुलिस कांस्टेबल की गिरफ्तारी तय थी। पुलिस के बड़े अधिकारियों के निर्देश के बाद महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब हीरा लाल सैनी और महिला कांस्टेबल दोनों को एक साथ बैठाकर पुछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल के मोबाइल में इस तरह के 50 अश्लील वीडियो क्लीप मिली है। जिसे पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि महिला के वीडियो को लेकर आरपीएस अधिकारी रहे हीरा लाल सैनी को महिला कांस्टेबल के परिचित ने भी खूब ब्लैकमेल किया है। पूछताछ में सैनी ने बताया कि ये वीडियो 10 जुलाई को ही बनाया गया था। जहां पुष्कर वेस्टर्न रिसोर्ट एंड स्पा सेंटर के स्वीमिंग पुल में बनाया गया था। दोनों बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version