Home latest युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ द्वारा होली स्नेह मिलन आयोजित

युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ द्वारा होली स्नेह मिलन आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भजन-कीर्तन पर झुमते हुए नृत्य के साथ खेली फूलों की होली

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय संरक्षक महंत मोहन शरण शास्त्री निंबार्क आश्रम गांधी नगर भीलवाड़ा के सानिध्य में बाला बाड़ी हनुमान मंदिर सांगानेर रोड पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिंदल शॉ लिमिटेड के एचआर हैड शशिकांत सिन्हा एवं विनीता सिन्हा रहे। ब्रह्म शक्ति परिवार द्वारा भजन-कीर्तन पर झुमते हुए नृत्य के साथ फूलों की होली खेली गई। अंत मे हनुमानजी महाराज को भोग लगा कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बाला बाड़ी हनुमान मंदिर के महाराज बालकदास जी, ब्रह्मशक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान नीलम शर्मा, संरक्षक गोपाल नारायण नागर, जिलाध्यक्ष कमलेश पालीवाल, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता व्यास, ऊषा पारीक, पूजा शर्मा, वंदना शर्मा, गोपाल गर्ग, महावीर उपाध्याय, पुरूषोतम शर्मा, रवि शर्मा, हितेश शर्मा, रश्मि आचार्य, अनुराधा उपाध्याय सहित कई सदस्याए व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version