Home latest योग दिवस काउंटडाउन शिविर में गूंजा राष्ट्र चेतना का संदेश

योग दिवस काउंटडाउन शिविर में गूंजा राष्ट्र चेतना का संदेश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर | नितिन मेहरा (वरिष्ठ संवाददाता)

21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत अजमेर में “काउंटडाउन योग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर भारतीय जनता पार्टी अजमेर दक्षिण विधानसभा और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी (राजस्थान प्रांत) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

शिविर में योग साधकों और कार्यकर्ताओं ने शारीरिक शिथिलीकरण के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। आज के सत्र में विनीता यादव के निर्देशन में प्रतिभागियों ने पूर्ण ऊर्जा और अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

योग को जीवन दर्शन बताया गया

कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद केंद्र के प्रांत कार्य पद्धति प्रमुख डॉ. स्वतंत्र शर्मा ने अष्टांग योग के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने “अहिंसा” की व्यापक व्याख्या करते हुए कहा कि सामाजिक अन्याय और अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना भी अहिंसा का ही एक स्वरूप है।

उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि भारतीय जीवन दर्शन का आधार बताया और “अखंड मंडलाकार” सूत्र के माध्यम से व्यक्ति से लेकर राष्ट्र और विश्व के अंतर्संबंधों को समझाया।

सांस्कृतिक व खेल गतिविधियाँ भी आयोजित

शिविर में “नमस्ते जी” और “डमरू दौड़” जैसे क्रीड़ा योग गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह जादौन, अंकुर प्रजापति, जितेंद्र गहलोत, प्रताप सिंह, तेज सिंह, मोहन लालवानी, अर्चना अजमेरा, बीना तोमर, रीना एवं श्यामवीर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

मुख्य आयोजन 21 जून को

आयोजकों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 5:30 बजे “टोरंटो पैलेस”, 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास, भजनगंज, अजमेर में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन निःशुल्क योग कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग ले रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version