Home latest राहुल गॉंधी द्वारा जारी वोट चोरी वीडियो अब कल जिला मुख्यालयों...

राहुल गॉंधी द्वारा जारी वोट चोरी वीडियो अब कल जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शित किया जाएगा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर आज नेता विपक्ष  राहुल गॉंधी द्वारा वोट चोरी का खुलासा करते हुये प्रस्तुति देने का वीडियो प्रदर्शित किया गया।  इस अवसर पर कांग्रेस विधायक/विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ता शामिल हुये।

  गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया है कि  राहुल गॉंधी द्वारा वोट चोरी का खुलासा करते हुये जो वीडियो जारी किया गया है उसे सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में कल 11 अगस्त, को जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रदर्शित करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version