लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ककोड़ गांव के समीप रुपवास रोड़ पर खेत मे कृषि कार्य करते समय एक किसान की विद्युत मोटर में आए करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।बनेठाथानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र के ककोड़ गांव निवासी रामकिशन प्रजापत 48 पुत्र मोतीलाल प्रजापत सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर गया था ।
वहां जाकर उसमें फसल को पानी पिलाने के लिए विद्युत ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ जाने से वह अचेत हो गया। अचेतन अवस्था में परिजन उसको लेकर जिला मुख्यालय स्थित सआदतअस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर आवश्यक कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक के पुत्र बुद्धि प्रकाश ने बनेठा थाने में मृग दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
