Home latest वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में पहली बार श्री खाटूश्याम कथा का हुआ शुभारम्भ

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में पहली बार श्री खाटूश्याम कथा का हुआ शुभारम्भ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में पहली बार समस्त श्याम प्रेमी भक्त एवं तिलक नगर सेक्टर 8 के वासीयो द्वारा श्री खाटूश्याम कथा का आयोजन हलेड़ रोड, माताजी पाण्डाल, बियानी सर्किल पर किया जा रहा। पांच दिवसीय कथा का शुभारंभ रविवार खाटूश्याम की निकली मंगल कलश यात्रा से हुआ। जो चमत्कारी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर चारभुजा मंदिर प्रांगण, तिलक नगर सेक्टर 8 कॉलोनी होते हुए कथा स्थल बियानी सर्किल पहुंची और वहां खाटू श्याम दरबार और लड्डू गोपाल जी की विधिवत स्थापना की गई।

इसके बाद बाबा की ज्योति जलाई गई और उन्हें भोग लगाया गया। कथा प्रतिदिन 21 से 25 जून 2025 तक कौशलेंद्र शर्मा के श्रीमुख से सांय 7.30 से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह श्याम कथा को आयोजन भीलवाड़ा में पहली बार और राजस्थान में चौथी बार आयोजित हो रही हैं। कथा के दौरान श्याम प्रेमियों ने उनके भजनों हम हारे-हारे-हारे हम हारे के सहारे व सेठों का सेठ मेरा खाटू श्याम बाबा, कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे, मेरे बाबा की खाटू नगरी है कई भजनों पर झूमते हुए सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा को मनाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version