लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन,अजमेर। उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर ने पीसांगन उपखंड क्षेत्र के कालेसरा में रात्रि चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। एसडीएम बड़गूजर ने जनसुनवाई में प्राप्त बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओ के त्वरित निस्तारण के निर्देश मौके पर ही चौपाल में मौजूद अधिकारियों को दिए। उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर के मुताबिक रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने दांतड़ा रोड स्थित श्मशान घाट की भूमि राजस्व रिकॉर्ड में इंद्राज करवाने,हनुमान सागर तालाब कालेसरा की जीर्णशीर्ण चादर एवं तालाब की पाल की मरम्मत करवाने समेत बुनियादी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
जिनके त्वरित समाधान के निर्देश उन्होंने चौपाल में मौजूद सम्बंधित अधिकारियों को दिए। रात्रि चौपाल में एसडीएम बड़गूजर के अलावा तहसीलदार भागीरथ चौधरी,विकास अधिकारी सोहनलाल डारा,सहायक अभियंता शंकरलाल लांबा,प्रशासक सुरज्ञान जाट,गिरदावर गिरधरसिंह राठौड़,शिक्षा विभाग के कैलाशचंद कुमावत,ग्राम विकास अधिकारी छोटूसिंह राठौड़,कृषि पर्यवेक्षक चेनाराम जाट,पशु चिकित्सक कमलेश कुमावत,प्रशासक प्रतिनिधि रमेश कांगवा,एलडीसी सरिता कुमावत,प्रशासकीय समिति के सदस्य दिनेश चौधरी,मुकेश कांगवा,नरेंद्रसिंह राठौड़,ओमप्रकाश मेघवंशी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
