Home latest उपचुनाव में सेमारी की सरपंच बनी पारवती देवी,समर्थकों ने निकाला पैदल जुलूस

उपचुनाव में सेमारी की सरपंच बनी पारवती देवी,समर्थकों ने निकाला पैदल जुलूस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सलुम्बर। जिले के सेमारी में कल हुए उपचुनाव के दौरान सरपंच पद पर प्रत्याशी पारवती देवी पति रूपलाल मीणा लालपुरिया का सेमारी कस्बे में समर्थकों ने ढोल बाजे के साथ पैदल जुलूस निकाला,जहा सरपंच तथा सरपंच पति रूपलाल मीणा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया,लोगो ने जगह जगह नवनिर्वाचित सरपंच का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया चुनाव में सरपंच पारवती देवी ने 222 मतों से जीत हासिल की,नव नियुक्त महिला सरपंच के पति रूपलाल मीणा सेमारी में पूर्व में 2 बार सरपंच पद पर रह चुके है,इस बार पत्नी के सरपंच बनने पर लोगो ने बधाइयां दी,साथ ही ग्रामीणों ने सेमारी में सड़क नालियो की सफाई व सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मांग करते हुए नव निर्वाचित सरपंच का स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version