लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उदयपुर। (रितु मेहरा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उदयपुर में रोड शो किया। सूरजपोल चौराहे से देहली गेट तक निकले रोड शो के दौरान जगह-जगह आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने बैंक तिराहे पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए नगर निगम चुनाव में भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
रोड शो के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चुनावी माहौल के बीच रोड शो को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
