Home latest टीना डाबी होंगी टोंक की नई जिला कलेक्टर

टीना डाबी होंगी टोंक की नई जिला कलेक्टर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (टोंक)। (दुर्योधन मयंक) राजस्थान सरकार के ताजा प्रशासनिक फेरबदल में चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी को टोंक जिले का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

️ बाड़मेर से टोंक का स्थानांतरण

वर्तमान में बाड़मेर जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत रहीं टीना डाबी अब टोंक में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

UPSC टॉपर से प्रशासनिक पहचान

टीना डाबी ने वर्ष 2015 की UPSC परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में पहचान बनाई थी, जिसके बाद वे लगातार प्रशासनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रही हैं।

टोंक जिले में नई उम्मीदें

उनकी नियुक्ति को लेकर टोंक जिले में प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version