लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चौधरी एज्यूकेशन ग्रुप ने गुरु एमएसजी के अवतार माह में किया सेवा कार्य
तारानगर (चूरू)। कस्बे के चौधरी एज्यूकेशन ग्रुप की ओर से डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के अवतार माह के अवसर पर मानवता भलाई का कार्य किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, सीता देवी तोषनीवाल में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को जूते वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन चौधरी एज्यूकेशन ग्रुप के निदेशक राजवीर इंसा एवं सह-निदेशिका आम्रपाली चौधरी इंसा के सौजन्य से किया गया। आम्रपाली इंसा ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां (एमएसजी) द्वारा समाज में 173 मानवता भलाई के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों की प्रेरणा से जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए गए हैं।
विद्यालय स्टाफ ने इस सेवा कार्य के लिए पूज्य गुरूजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे गुरु धन्य हैं, जो अपने अनुयायियों को मानवता और सेवा की शिक्षा देते हैं।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग से एसीबीईओ प्रथम संजय शर्मा, सच्चे नम्र सेवादार प्रभुदयाल इंसा, सज्जना देवी इंसा, रामनिवास धेतरवाल, अजय ढाका इंसा, ज्ञारसीलाल, महेंद्र इशरान, पूनम देवी, सुलोचन देवी, सविता सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
